{"_id":"67feaefad52852940806676b","slug":"councillor-by-election-three-candidates-in-the-fray-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-147238-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद उप चुनाव: मैदान में तीन प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद उप चुनाव: मैदान में तीन प्रत्याशी
विज्ञापन
फोटो समाचार
सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या-53 में पार्षद पद के होने वाले उप चुनाव में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी गौरव जैन ने नामांकन कराया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड-53 में हो रहे उप चुनाव में मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था। भाजपा के गौरव जैन, निर्दलीय दीपक कुमार बाठला और शोभित ने नामांकन कराए हैं। बुधवार को (आज) नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी का अंतिम दिन 19 अप्रैल है। 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा, मतदान दो मई और मतगणना पांच मई को होगी। भाजपा प्रत्याशी के साथ नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, राजकुमार मक्कड़, रविन्द्र मिगलानी आदि मौजूद रहे।।