{"_id":"575b0edc4f1c1b5b1a9c51a5","slug":"council-staff-service-in-panchayat-raj-jutm-pajar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत राज सेवा परिषद के कर्मचारियों में जूतमपैजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत राज सेवा परिषद के कर्मचारियों में जूतमपैजार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pajar employees Jutm
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पंचायत राज सेवा परिषद ने ऐलान किया है कि अब ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक के अधिकारी और कर्मचारी ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण में काम नहीं करेंगे। राज्य स्तर तक के किसी आदेश को नहीं मानेंगे।
ग्राम्य विकास विभाग में विलय के विरोध में पंचायत राज सेवा परिषद के घटक संगठनों ने जिला पंचायतराज अधिकारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया।
वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि पंचायती राज विभाग को ग्राम्य विकास विभाग की बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराते हुए अपने विभागीय कार्यक्रम संचालित करने का पूर्ण अधिकार मिले।
विज्ञापन
वक्ताओं ने मांग की कि ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण करने के लिए जारी किए शासनादेशों को निरस्त किया जाए। दोनों विभागों में समन्वय बनाने के लिए आईएएस अथवा पीसीएस अधिकारियों को अधिकृत किया जाए। सहायक विकास अधिकारी पंचायत पर खंड विकास अधिकारी का नियंत्रण समाप्त किया जाए।
ग्राम पंचायत सचिव का काम देख रहे विकास विभाग के कर्मी हटाए जाएं तथा सफाई कर्मी संवर्ग के योग्य कर्मियों को ग्राम पंचायत सचिव के लिए पदोन्नत किया जाए। धरना प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में पंचायत राज सेवा परिषद के अध्यक्ष अक्षय सोम, सलीम अहमद खां, कर्मवीर सिंह, पवन भोलरे, विनोद पाल, ओमवीर सिंह, विक्रांत त्यागी, राकेश खन्ना मौजूद रहे।
सहारनपुर। पंचायत राज सेवा परिषद के धरना प्रदर्शन में माइक पर बोलने को लेकर अधिकारी और कर्मचारी आपस में भिड़ गए। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों में जमकर मारपीट हुई। बाद में अधिकारियों ने किसी प्रकार मामला शांत कराया।