फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corruption free development in BJP governments: Maurya

भाजपा सरकारों में हुआ भ्रष्टाचार मुक्त विकास: मौर्य

Sat, 24 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corruption free development in BJP governments: Maurya
सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त विकास हुआ है। पूर्व की सरकारों में विकास नहीं भ्रष्टाचार होता था। लेकिन भाजपा ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के अपने नारे के साथ काम किया, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्किट हाऊस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आना था, लेकिन राजकीय वायुयान में खराबी की वजह से वह नहीं आ पाए। इसके बाद उन्होंने वर्चुअल रूप से कार्यक्रम को संबोधित किया और 160 करोड़ 136 परियोजनाओं का लोकार्पण व 783 करोड़ की 154 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां लोगों की मदद की है, वहीं विपक्षी सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीतिक करते रहे। केंद्र सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों तक निशुल्क राशन पहुंचाया, जो डेढ़ साल से निरंतर जारी है। जनता की जान बचाने का काम किया है। इसी वजह से भाजपा जनता की पहली पसंद बनी है। सहारनपुर की विधानसभा नंबर एक सीट बेहट से सोनभद्र की विधानसभा सीट 403 तक भाजपा की आंधी चल रही है। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री सुरेश राणा और राज्यमंत्री कपिल देव भी कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयुष राज्यमंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डा. एस चनप्पा, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, बृजेश सिंह, किरत सिंह, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, को-ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन राजपाल जुड्डा, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शामली जिलाध्यक्ष सुतेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, रविंद्र मोल्हू, लाजकृष्ण गांधी, किशोर शर्मा, गौरव गर्ग, राजकुमार राजू, गौरव राणा, अजीत राणा, पवन संवई आदि मौजूद रहे।
जरूर आउंगा मां शाकंभरी का आशीर्वाद लेने
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मां शाकंभरी देवी दर्शन के लिए भी आना था, लेकिन मौसम की खराबी और बरसाती नदियों के उफान से यह कार्यक्रम भी टल गया था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द सहारनपुर आकर मां शाकंभरी देवी का आशीर्वाद लेंगे।
राज्यमंत्री और पूर्व सांसद के निधन पर जताया दुख
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यमंत्री विजय कश्यप और पूर्व सांसद जगदीश राणा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों से उन्हें मिलने आना था, लेकिन वह सहारनपुर नहीं आ सके।

बॉक्स.................
यूपी-हरियाणा को जोड़ने वाले पुल की मिली स्वीकृति
सहारनपुर। नकुड़ विधानसभा आल्हनपुर-सोंधेबास में यमुना नदी पर सेतु निर्माण के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पुल के बनने यूपी से हरियाणा जाना आना आसान हो जाएगा। कई गांव के लोगों को अब लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। इस पुल को बनाए जाने की मांग आयुष राज्यमंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी ने उप मुख्यमंत्री से की थी। पुल की स्वीकृति मिलने पर हरीश, निर्दोष प्रधान, मांगेराम प्रधान, संजय, सुशील सैनी,, सोनू सैनी, अंकित चौधरी, रामनाथ धीमान, चौधरी देवी सिंह, निशांक जैन, डाक्टर कुलदीप चौधरी, गुलशन प्रधान इसरार प्रधान,चौधरी अनूप प्रधान, चौधरी महमूद प्रधान, बिजेंद्र सैनी ने खुशी जाहिर की है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed