{"_id":"63dc82fe9df3d12941098ecc","slug":"corporation-will-make-140-neighborhoods-of-the-city-zero-waste-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-102920-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शहर के 140 मोहल्लों को जीरो वेस्ट बनाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शहर के 140 मोहल्लों को जीरो वेस्ट बनाएगा निगम
Fri, 03 Feb 2023 09:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डोर टू डोर अभियान में शहर की 140 कॉलोनियों को जीरो वेस्ट कॉलोनी बनाया जाएगा। इसके लिए 140 टीमें बनाई गई हैं। कंट्रोल रूम से इनकी मॉनीटरिंग की जाएगी।
नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने बताया कि इस अभियान में प्रत्येक वार्ड में रखे गए कम्पोस्टर से गीले कचरे को खाद में परिवर्तित किया जाएगा। उस क्षेत्र के सफाई नायक को व्यक्तिगत रूप से कंपोस्टर की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। सभी सफाई नायकों व सफाई निरीक्षकों को इसके लिए अलग से प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि 140 कॉलोनियों में से लक्ष्य पूरा करने वाली 10 सबसे श्रेष्ठ कॉलोनियों के सफाई नायकों एवं सफाई निरीक्षकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।