फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation took the resolution to make Saharanpur Indore

निगम ने लिया सहारनपुर को इंदौर बनाने का संकल्प

Tue, 17 Aug 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corporation took the resolution to make Saharanpur Indore
देहरादून रोड़ पर पौधारोपण करते नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर नगर निगम ने सहारनपुर को इंदौर बनाने का संकल्प लिया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर निगम में अमृत महोत्सव पर भरोसा दिलाया कि अगले 15 अगस्त तक सहारनपुर को स्वच्छता और सुंदरीकरण की दृष्टि से इंदौर की तरह ग्रीन और क्लीन बना देंगे। निगम की वर्तमान 25 करोड़ की आय को बढ़ाकर 100 करोड़ करने का लक्ष्य है, ताकि नगर निगम आत्मनिर्भर बन सके।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव पर नगर निगम में भव्य समारोह हुआ। मेयर संजीव वालिया ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने विपक्षी पार्षदों का सहयोग के लिए आभार जताया और भाजपा के पार्षदों का अतिरिक्त दायित्व बताया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आज का दिन आत्म चिंतन का दिन है। हम क्या थे, क्या होंगे और हमें क्या प्राप्त करना है।
विज्ञापन

पार्षद मंसूर बदर, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, पार्षद सुनील शर्मा, रेखा रोहिला, मानसिंह जैन, यशपाल पुंडीर, अशोक राजपूत, सईद सिद्दकी, महेन्द्र सचदेवा व इरशाद ने भी विचार रखे। संचालन पार्षद भूरा सिंह प्रजापति व सपना सिंह ने किया। वहीं, मेयर संजीव वालिया ने आवास विकास झंडा चौक, बेहट रोड कुष्ठ आश्रम, आंबेडकर पार्क माधव नगर, पंजाबी बाग, वार्ड 13 हरैटी, नुमाइश कैंप, गोपाल नगर, मोहल्ला छिपियान, इंदिरा चौक आदि स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा रैली निकाली, पांच हजार पौधे रोपे
सहारनपुर। नगर निगम ने रविवार को आजादी का जश्न अनूठे अंदाज में मनाया। निगम परिसर से करीब तीन दर्जन वाहनों के साथ तिरंगा रैली निकाली और देहरादून रोड डिवाइडर पर मानव श्रंखला बनाकर पांच हजार पौधों का रोपण किया।

मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंबाला रोड, घंटाघर, देहरादून चौक, आंबेडकर चौक होते हुए जेल चुंगी पहुंचे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने रैली का नेतृत्व किया। मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी, एसएफआई अमित तोमर, वीना बजाज, साध्वी सविता, अर्चित अग्रवाल, ममता अग्रवाल, शरद भार्गव, जितेंद्र मोहन शर्मा, बब्बर, रेखा सैनी, पार्षद गोपालदास, विराट पुरी, मयंक पांडेय, मदन भारती आदि ने पौधरोपण किया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सहारनपुर को ग्रीन और क्लीन बनाने की दिशा में निगम लगातार आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed