फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation took out a journey and paid tribute to martyr Nishant

निगम ने यात्रा निकालकर दी शहीद निशांत को श्रद्धांजलि

Fri, 05 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corporation took out a journey and paid tribute to martyr Nishant
हसनपुर चौक स्थित शहीद निशांत को लेकर कैंडल मार्च निकालते पदमश्री भारत भूषण मेयर व पूर्व सांसद व ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीपावली की शाम हसनपुर चौक से शारदा नगर तक का क्षेत्र राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। मौका था शहीद निशांत शर्मा की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि यात्रा का। श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन नगर निगम की ओर से किया गया, जिसमें गण्यमान्यों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

निशांत जनवरी 2021 में अखनूर में शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में नगर निगम की ओर से हसनपुर चौक से शहीद निशांत के घर तक यानी न्यू शारदा नगर तक मार्ग को दीयों से सजाया गया। गण्यमान्यों और आम नागरिकों ने सड़क पर मोमबत्ती जलाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हसनपुर चौक से शहीद निशांत के घर यानी न्यू शारदा नगर तक चित्रों से युक्त अनेक झांकियां शहीदों के बलिदान की गाथा गान करती और तिरंगे ध्वज के साथ श्रद्धांजलि यात्रा शुरू हुई। भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पार्षद रमन चौधरी, साध्वी सविता जमनादास आदि यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में युवा भारती एवं फ्यूजन डांस एकेडमी की झांकी पर सेना के जवानों के रूप में सजे कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। कलाकार और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और शहीद निशांत के नाम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। निशांत के निवास पर पहुंचकर निशांत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद निशांत के पिता जोगेंद्र शर्मा व भाई शुभम शर्मा ने सभी आगंतुकों का अश्रुपूरित नेत्रों से अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed