फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation steps up safe and reliable travel for women

सहारनपुर परिक्षेत्र ने महिला हेल्पलाइन नंबर किया जारी

Mon, 06 Jan 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Corporation steps up safe and reliable travel for women
सहारनपुर। अब महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिहाज से उत्तरप्रदेश परिवहन निगम ने वुमन हेल्प लाइन नंबर जारी कर भरोसेमंद सफर का वायदा किया। हेल्प लाइन की खासियत यह है कि इस हेल्प लाइन नंबर पर महिला कर्मी की तैनाती होगी। जो महिलाओं की शिकायत और सुझाव को तुरंत दर्ज कर आला अधिकारियों को बताएगी। सहारनपुर परिक्षेत्र अंतर्गत निगम की ओर से जारी महिला हेल्प लाइन की लगातार अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम तेजी से खुद को अपडेट और हाईटेक करने की दिशा में कदम बढ़ाता जा रहा है। यात्री सुविधाओं के लिहाज से सहूलियतें दी जा रही है। बसों का बेड़ा कई रूटों पर पहले ही बढ़ाया है। शहर से कस्बों को जोड़ने के लिए बसों का कुछ दिन पहले ही संचालन शुरू किया। आरामदायक सफर के लिए जनरथ सेवा कई रूटों पर शुरू हुई है। इनके बीच यात्रा को लेकर यात्रियों से फीड बैक के लिए ट्विटर और सोशल साइट पर भी सहारनपुर परिक्षेत्र की निगरानी की जा रही है। सामान्य हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया । इसमें यात्रा से संबंधित जानकारी दी जा सकती है। अब महिला सुरक्षा और महिलाओं को भरोसेमंद यात्रा के लिए निगम ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। सहारनपुर परिक्षेत्र में महिलाओं को सुरक्षित यात्रा के लिए महिला हेल्प लाइन नंबर जारी किया। महिलाएं अपने यात्री पूरी करने या यात्रा के दौरान मोबाइल पर किसी तरह का सुझाव और शिकायत दर्ज करा सकती है। महिलाओं को किसी तरह की शिकायत दर्ज कराने में कोई परेशानी नहीं हो, इसलिए महिला कर्मी की हेल्पलाइन नंबर पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सोशल साइट, सामान्य हेल्प लाइन के अलावा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहारनपुर परिक्षेत्र की ओर से महिला यात्रियों के मद्देनजर कदम बढ़ाया। महिला हेल्प लाइन नंबर 9837250075 जारी किया। महिलाएं यात्रा को लेकर शिकायत और सुझाव दर्ज करा सकती हैं। सहारनपुर परिक्षेत्र के अलावा मुख्यालय लखनऊ ने भी प्रकोष्ठ बनाया। इसका नंबर 8114277777 है। सहारनपुर परिक्षेत्र अंतर्गत डिपो में सभी को बेहतर यात्री सुविधा देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मिल रहे सुझाव और शिकायतों पर अमल भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार पुंडीर
क्षेत्रीय प्रबंधक, सहारनपुर परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed