{"_id":"620e7ed1290c826eca781944","slug":"corporation-started-campaign-for-cleaning-pandhoi-river-saharanpur-news-mrt5773361153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवधोई नदी की सफाई के लिए निगम ने शुरू किया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवधोई नदी की सफाई के लिए निगम ने शुरू किया सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम की नाराजगी के बाद नगर निगम ने बृहस्पतिवार से पांवधोई नदी की सफाई के लिए अभियान शुरू कर दिया है। सफाई के लिए नगर निगम ने कई जेसीबी, पोकलेन और ट्रैक्टर ट्रॉलियां लगाई हैं। 50 से अधिक सफाई कर्मचारी भी लगाए गए हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने मौके पर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
मंडलायुक्त लोकेश एम ने बुधवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ शहर की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। पांवधोई नदी में गंदगी फैले होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर सफाई कराने के निर्देश दिए थे। मंडलायुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने बृहस्पतिवार से अभियान की शुरूआत की। अभियान में दो जेसीबी, एक पोकलेन, एक रोबोट, आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियां और 50 से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। जहां जेसीबी और पोकलेन द्वारा नदी की सफाई की गई, वहीं दर्जनों कर्मचारियों ने नदी में उतर कर नदी में जमा कचरा बाहर निकाला।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नदी की सफाई पूरी होने तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन के साथ सफाई अभियान का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति नदी में कूड़ा डालता पाया जाए, उस पर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह व अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव को नदी का सर्वे कर नदी के किनारे टूटी पटरियां ठीक कराने तथा टूटी जालियां लगवाने के निर्देश दिए। नदी किनारे के दुकानदारों और फल व सब्जी विक्रेताओं से अपील की कि वह नदी-नाले, नालियों और सड़कों पर कूड़ा ना डाले और अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखें। अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल और चंद्रपाल के अलावा सफाई निरीक्षक आनंद, अमित तोमर, सोम कुमार आदि मौजूद रहे। कई सफाई निरीक्षक अभियान के चलने तक मौके पर मौजूद रहे।