फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation Sits on Tenders for 323 Construction Projects; Questions Raised Over the Process

Saharanpur News: 323 निर्माण कार्यों की निविदाएं दबाए बैठा निगम, प्रक्रिया पर उठे सवाल

Thu, 16 Apr 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Corporation Sits on Tenders for 323 Construction Projects; Questions Raised Over the Process
सहारनपुर। विवादों में घिरे 323 निर्माण कार्यों की निविदाओं को नगर निगम दबाए बैठा है, जो निविदाएं 23 फरवरी को मांगी गईं थीं वह अभी तक नहीं खोली गईं हैं। इसीलिए प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई ठेकेदारों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

23 फरवरी 2026 को नगर निगम ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की थी। यह कार्य करीब 55 करोड़ रुपये के बताए जा रहे हैं। निविदा प्रक्रिया महीनेभर में पूरी हो जानी थी, लेकिन प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। ठेकेदारों का आरोप है कि गलत मंशा के चलते प्रक्रिया को बाधित किया गया है। इस संबंध में नगर निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने नगर आयुक्त शिपू गिरि और निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। ठेकेदारों का कहना है कि निविदाएं मांगे हुए डेढ़ महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक वे खोली नहीं गईं। इससे सभी ठेकेदारों की ऑनलाइन फीस फंसी हुई है। उनकी मांग है कि प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

-- सबसे अधिक 260.15 करोड़ निर्माण कार्यों के लिए
नगर निगम के 752 करोड़ रुपये से अधिक के वार्षिक बजट में सबसे अधिक खर्च निर्माण कार्यों पर होता है, जिसमें सड़क, नाली, पुलिया सहित विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य शामिल हैं। इस बार भी बजट में 260.15 करोड़ रुपये निर्माण कार्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- पार्षद ने की थी जांच कराने की मांग
जिन 323 निर्माण कार्यों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई थी। उनमें से कई कार्यों पर पार्षदों से सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि कई सड़कें ऐसी हैं, जो पूरी तरह ठीक हैं, लेकिन उनके भी टेंडर निकाले जा रहे हैं। ऐसे में नगर आयुक्त ने 323 कार्यों की रेंडम जांच के निर्देश दिए थे।

-- निर्माण संबंधी 323 कार्यों की निविदा प्रक्रिया चल रही है। 13 अप्रैल को निविदाएं खोली जानी थी, लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आ गया, जिसमें उच्चाधिकारियों की व्यस्तता के चलते निविदाएं नहीं खोली जा सकीं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी वह भी पारदर्शिता के साथ। - सुरेश चंद्र, मुख्य अभियंता, निर्माण, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed