फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation set up investigation camp in slum to control dengue

डेंगू पर नियंत्रण को निगम ने मलिन बस्ती में लगाया जांच शिविर

Fri, 08 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Corporation set up investigation camp in slum to control dengue
सहारनपुर। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम एक ओर जहां सफाई, एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा रहा है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को मलिन बस्ती मोज्जमपुरा में चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा मलिन बस्ती मोज्जमपुरा को स्मार्ट बस्ती के रूप में विकसित करने के लिए चिह्नित किया गया है। यहां के सफाई नायक से प्रतिदिन बीमारियों से संबंधित रिपोर्ट ली जा रही है। मच्छर जनित रोगों को फैलने से रोकने के लिए शहर भर में विशेष सफाई अभियान और रोस्टर के हिसाब से एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा नगरायुक्त चाहते हैं सभी मलिन बस्तियों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हो। चूंकि यह जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग की है। ऐसे में विभाग ऐसे शिविरों के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे लोगों को बीमार होने से बचाया जा सके और जो बीमार हैं उन्हें बेहतर इलाज दिया जा सके। उन्होंने बताया कि शिविर में विभाग की ओर से चर्म रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजीशियन, महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ दिए गए हैं। डॉक्टरों ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच के साथ ही दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने एक ओर जहां शिविर में रहते हुए मरीज देखे। वहीं बस्ती में घर-घर जाकर लोगों को पंफ्लेट बांटते हुए बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर शिवांका गौड़, डॉ. रामानंद, अंशु, डॉ. निति जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed