फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation's entire staff landed in battle with Corona

कोरोना से जंग में उतरा निगम का पूरा अमला

Thu, 22 Apr 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Corporation's entire staff landed in battle with Corona
सहारनपुर। नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारियों को कोरोना से निपटने के लिए मैैदान में उतारा गया है। जो सैनिटाइजेशन, सफाई और दवाओं के छिड़काव से लेकर लोगों की समस्याएं तक सुन रहे हैं, साथ ही टेली मेडिसिन पर इलाज पहुंचाने में भी मरीजों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी और उनकी टीम को उतारा गया है, जो पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। पूरा स्वास्थ्य विभाग शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही सैनिटाइजेशन, ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा आदि का छिड़काव करने में लगा है। कर विभाग की टीम को भी ड्यूटी में लगाया गया है, जो कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार कोरोना से लड़ने के लिए सफाई व सैनिटाइजेशन के अलावा नगर निगम लोगों को बचाव के संबंध में जागरूक करने पर अधिक जोर दे रहा है। चूंकि कोरोना से जंग पर फतेह करने के लिए लोगों का बचाव के प्रति सचेत रहना अधिक जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed