फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation removed encroachment from the footpath of Smart Road

Saharanpur News: निगम ने स्मार्ट रोड के फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण

Fri, 22 Sep 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Corporation removed encroachment from the footpath of Smart Road
सहारनपुर। नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने बृहस्पतिवार को स्मार्ट रोड के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया, साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए पांच दुकानों से ढाई किलोग्राम पॉलिथीन पकड़ी। संबंधित से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की। रेलवे रोड के साथ ही घंटाघर से कोर्ट रोड पुल और जीपीओ रोड से अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर रखे गए सामान को हटवाया गया। कुछ सामान जब्त भी किया गया। अतिक्रमणकारियों से ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। आवास विकास स्थित हरि मंदिर के निकट तथा शहीदगंज में भी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान तीन बोर्ड, पांच मेज, एक भट्टी, दो लकड़ी के तख्त, एक लोहे के फ्रेम सहित दो प्लास्टिक कैरेट भी जब्त किए गए। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, नरेश चंद, प्यार सिंह, हेमराज, शिवकुमार, प्रदीप, रणदीप, पवन, नवाबुद्दीन, प्रवीण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed