फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation is making arrangements for clean survey

Saharanpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रहा निगम

Fri, 12 Apr 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation is making arrangements for clean survey
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की कमियों को दूर किया जा रहा है, जिससे इस बार नगर निगम सहारनपुर की रैंक में सुधार किया जा सके। महानगर में करीब 80 सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय हैं, जिनमें पिंक शौचालय भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर निगम सहारनपुर 2014 से लगातार स्वच्छ सर्वेक्षणों में प्रतिभाग कर रहा है। एक समय वह था जब 196वीं रैंक भी सहारनपुर की आई थी, लेकिन उसके बाद से रैंक सुधरती गई। 2022 के सर्वेक्षण में सहारनपुर 40वें स्थान पर रहा था, लेकिन बीते वर्ष 2023 में सहारनपुर गिरकर नगर निगम सहारनपुर 76वें स्थान पर आ गया। यानी 2022 की तुलना में सहारनपुर का प्रदर्शन खराब रहा। इस बार सर्वेक्षण के लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों में पूरी तरह सुधार कराया जा रहा है। शौचालयों की दीवारों के पलस्तर से लेकर फर्श, शीट और यूरिनल आदि बदले जा रहे हैं, साथ ही पेंट कराकर उन पर पेंटिंग भी बनवाई जा रही हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश चंद का कहना है कि महानगर की सफाई व्यवस्थाओं में लगातार सुधार है। शौचालयों की कमियों को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed