{"_id":"65b182d373978de24d09c4b6","slug":"corporation-collected-tax-of-rs-5181-lakh-from-paper-mill-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-17103-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निगम ने पेपर मिल से वसूला 51.81 लाख रुपये का टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निगम ने पेपर मिल से वसूला 51.81 लाख रुपये का टैक्स
Thu, 25 Jan 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने बकाया टैक्स वसूली तेज करते हुए बुधवार को स्टार पेपर मिल से 51.81 लाख रुपये की वसूली की, साथ ही एक दूसरी संपत्ति से टैक्स वसूली के लिए 2.35 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजा। निगम की कार्रवाई से महानगर के अन्य बकायेदारों में भी खलबली है।
कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि स्टार पेपर मिल को नगर निगम द्वारा 1,4,13,421 रुपये का डिमांड नोटिस भेजा गया था। 20 जनवरी को भेजे गए संशोधित नोटिस में कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मिल के सीएफओ द्वारा कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए 51, 81,860 रुपये की धनराशि निगम को जमा कराई है। दूसरी संपत्ति हिम्मत नगर को 2,35,74000 रुपये का डिमांड नोटिस भेजा गया है। यदि 15 दिन की अवधि के अंदर उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में धनराशि जमा नहीं कराई गई तो संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि महानगर के अन्य बड़े बकायेदारों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
मतदान की शपथ दिलाई
सहारनपुर। नगर निगम परिसर में बुधवार को मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। अपर नगरायुक्त ने कहा कि मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि मतदान में स्वयं भी हिस्सा लें और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। मतदान के माध्यम से ही हम न केवल अपने प्रतिनिधि का चयन करते है बल्कि अपने प्रदेश -देश की सरकार कैसी हो उसकी दिशा भी तय करते हैं।