फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona Yodgha honored

कोरोना योद्घाओं को सम्मानित किया

Sun, 28 Jun 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Corona Yodgha honored
हिरन महारान में कर्मयोद्घा के तहत पुलिस और व्यापारियो को सम्मानित करते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हिरन मारान एकता व्यापार संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कोरोना योद्घाओं का सम्मानित किया। इस दौरान कोरोना योद्धाओं को पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को लाल चौक पर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर इकाई के अध्यक्ष विवेक मनोचा, नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, एसएसआई अनिल कुमार, नवाबगंज चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को सम्मानित किया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि कोरोना योद्घाओं का सम्मान समाज का हर वर्ग कर रहा है। उन्होंने कहा व्यापारी समाज दान देने में हमेशा सबसे आगे रहते हैं। आज का सम्मान व्यापारी एकता को दर्शाता है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज की रीढ है। उन्होंने सम्मान के लिए संस्था का आभार जताया। अनिल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, हिरनमारान एकता व्यापार संगठन के अध्यक्ष फरजानुल हक, महामंत्री राजीव गोयल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान अशोक छाबड़ा, मोहम्मद शाहनवाज, हाजी कमरूजमा, नवीन जैन, सचिन धवन, बबलू, सदाकत, सलमान, अहकाम, शामू माहेश्वरी, विकास अरोड़ा, आशीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed