फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona victims advocates will get financial help

कोरोना पीड़ित अधिवक्ताओं को मिलेगी आर्थिक मदद

Wed, 29 Jul 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona victims advocates will get financial help
सहारनपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। कोरोना से पीड़ित अधिवक्ता को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने काउंसिल के इस कदम को सराहा है। उनका कहना है कि कोरोना काल में इससे अधिवक्ताओं को मदद के साथ हौसला भी मिलेगा।
विज्ञापन

कुछ समय पहले ही न्यायालय परिसर के दो अधिवक्ता संक्रमित मिल चुके हैं। बार संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्र सिंह चौहान और महासचिव राजीव गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में विशेष अनुरोध पर अखिल भारतीय बाल काउंसिल अधिवक्ता कल्याणकारी समिति से मंत्रणा के बाद यह निर्णय लिया गया है। कोरोना पीड़ित अधिवक्ता स्थानीय स्तर पर संघ को इसके लिए आवेदन करेंगे। यहां से बार काउंसिल को आवेदन भेजा जाएगा। इसके बाद आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन

अनलॉक पीरियड में कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के साथ ही वादकारियों की भीड़ बढ़ी है। इसे नियंत्रित करने के लिए अदालत में प्रवेश के लिए पास का सिस्टम भी लागू किया गया है। इसके अलावा आने जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। कोरोना संक्रमण दस्तक दे चुका है। ऐसी हालत में अधिवक्ताओं के लिए आर्थिक मदद का निर्णय काफी राहत देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed