{"_id":"5eff6c8b8ebc3e43405234a0","slug":"corona-report-positive-of-five-including-two-lab-technicians-saharanpur-news-mrt4894846192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लैब टेक्नीशियन समेत पांच की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लैब टेक्नीशियन समेत पांच की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में रेंडम सेम्पलिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/नानौता/सरसावा। जिले में पांच और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात यह है कि इनमें दो राजकीय मेडिकल कॉलेज के लैब टेक्नीशियन भी शामिल हैं। शेष तीन नानौता कस्बे के रहने वाले हैं।
मेडिकल कॉलेज के लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से स्टाफ के अन्य सदस्यों में हड़कंप की स्थिति है। चिकित्सा विभाग ने संपर्क में आए अन्य सदस्यों के भी सैंपल लिए हैं, साथ ही उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज के कई कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। शेष तीन संक्रमित नानौता की एक ही गली के हैं। इस गली में पहले शूज व्यापारी और उनके परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनके अलावा व्यापार मंडल के जिला संयोजक भी इसी गली में रहते हैं, जिनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली थी। एक तरह से पूरी गली में संक्रमण फैल रहा है, जिसके बाद से चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। शुक्रवार को भी गली को सैनिटाइज कराने के साथ ही अन्य लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। इनके अलावा आठ मरीजों की छुट्टी की गई है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 418 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 358 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 60 एक्टिव मरीज हैं।
पुलिसकर्मियों को जागरूक किया
सहारनपुर। कोरोना के मद्देनजर पुलिस लाइन में बनी हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने पुलिसकर्मियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने तथा कोरोना से बचाव को मास्क, सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करने की सलाह दी। कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने पर तुरंत सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में हुई सैंपलिंग
रामपुर मनिहारान। कस्बे में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित मोहल्ले पीपलतला में जाकर लोगों के रेंडम सैंपल लिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि पांच मामले पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन सैंपलिंग की जा रही है।
बैंक को सैनिटाइज कराया
देवबंद। गांव पनियाली कासिमपुर निवासी दंपती की कोरोना रिपोर्ट पांच दिन पहले पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने तक महिला को होम क्वारंटीन किया गया था। मगर महिला नियम को तोड़ते हुए होम क्वारंटीन रहते हुए तल्हेड़ी बुजुर्ग के बैक से रुपये निकालकर आई थी। इसकी सूचना जैसे ही बैंक कर्मचारियों को मिली तो बैंक को सैनिटाइज कराया। नागल सीएससी प्रभारी डॉ. विकास ने बताया संबंधित लोगों के सैंपल भेजे गए हैं।