फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona report positive of 18 including two scavengers

दो सफाईकर्मियों सहित 18 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 15 Jul 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Corona report positive of 18 including two scavengers
सहारनपुर। जिले में नगर पंचायत रामपुर के दो सफाईकर्मियों सहित 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 572 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव निकले 18 मरीजों में नौ लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे, जिन्हें रिपोर्ट आने के बाद कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। तीन लोग देवबंद, तीन सरसावा और दो रामपुर मनिहारान के रहने वाले हैं। रामपुर के पॉजिटिव मरीजों में नगर पंचायत के दो सफाईकर्मी भी शामिल हैं। इसके बाद से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सा विभाग की टीमों ने संबंधित क्षेत्रों में जाकर क्षेत्रों को सैनिटाइज किया। साथ ही संपर्क में आए परिजनों और कर्मचारियों की सैंपलिंग की जा रही है। उधर, रामपुर मनिहारान की चेयरपर्सन प्रतिनिधि विवेककांत ने कहा कि जो भी लोग संपर्क में आए हैं उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी। इनके अलावा 12 लोगों की कोविड अस्पतालों से छुट्टी हुई है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 572 पहुंच गई है। हालंाकि इनमें से 452 मरीज ठीक हो चुके हैं। चार मरीजों की मौत भी हुई है। वर्तमान में जनपद में 117 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed