{"_id":"60ba6b308ebc3e380705f706","slug":"corona-report-of-39-people-came-positive-saharanpur-news-mrt541301393","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को 39 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके साथ ही जनपद में कोराना संक्रमितों की कुल संख्या 32900 हो गई है। उधर, शुक्रवार को कोरोना के 280 मरीज ठीक हुए, जिनके बाद जनपद में 1149 एक्टिव मरीज रह गए हैं।
शुक्रवार को मिले 39 संक्रमितों में कादरपुर के तीन तथा राजविहार, सरसावा के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा भावसी, नन्हेड़ा, उग्राहू, घ्याना, शास्त्रीनगर, धारकी, एसबीआई कॉलोनी, टाबर, जिला जेल, लहसवाड़ा देवबंद, हकीकतनगर, साहपुर, नवाबगंज, जानखेड़ा, फतेहपुर, रामनगर, गुरुद्वारा रोड, इस्माइलपुर, उसंड, बेहट, डबकोरा, नौरंगपुर, सैदपुर, गांगनौली, झबीरन आदि जगहों पर एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
निगरानी समितियों को सामान वितरित किया
सहारनपुर। नगर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को वार्ड 27, वार्ड 29, वार्ड 31, वार्ड 41 में निगरानी समितियों की बैठक कर उन्हें अलर्ट किया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी ने वार्ड 27 में पार्षद कार्तिक चौहान, वार्ड 29 में पार्षद अशोक राजपूत, वार्ड 31 में सलीम अहमद, वार्ड 41 में रमन चौधरी की अध्यक्षता में बैठक कराई। समिति सदस्यों को ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर और मेडिकल किट वितरित की। बैठक में सुपरवाइजर प्रमोद कुमार, रोनी कुमार, तौसीफ, सिविल डिफेंस के पवन अग्रवाल, टीसी विवेक जैन आदि मौजूद रहे।