फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona infection confirmed in nine patients, number increased to 57

Saharanpur News: नौ मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 57

Fri, 14 Apr 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 14 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona infection confirmed in nine patients, number increased to 57
सहारनपुर। जनपद में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को नौ मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई हैं। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि जिन मरीजों में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं, उनके सैंपल 11 अप्रैल को लिए गए थे और जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराई गई थी। कोरोना संक्रमित सरसावा, देवबंद में कायस्थवाडा, कुराली, सढ़ौली कदीम, शाहपुर गाड़ा, महमूदपुर, इस्लामनगर, रसूलपुर और शहर के रहने वाले हैं। सभी को घर पर आइसोलेट करते हुए उपचार शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि जनपद में अब 29 सक्रिय केस रह गए। जबकि 28 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना से बचने के लिए लोगों को मास्क और दो गज की दूरी का पालन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed