{"_id":"5fc68e678ebc3e9bff7e264d","slug":"corona-carelessness-does-not-overshadow-life-saharanpur-news-mrt513516559","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जिंदगी पर भारी न पड़ जाए लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: जिंदगी पर भारी न पड़ जाए लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रशासन की ओर से साप्ताहिक बंदी शुरू कर दी गई, लेकिन मंगल बाजार में जमकर सोशल डिस्टेंस और कोविड की गाइड लाइन जमकर उल्लंघन हुआ। खरीदारी करने पहुंचे लोग बेपरवाह नजर आए।
त्योहारी सीजन में प्रशासन की ओर से साप्ताहिक बंदी खत्म कर दी गई, लेकिन मंगलवार से साप्ताहिक बंदी शुरू की गई। इसके तहत शहर में कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, मोरगंज बाजार, नया बाजार और चौकी सराय पर दुकानें बंद रही, लेकिन घंटाघर से लेकर चौक फव्वारा तक मंगल बाजार लगा, जिसमें भारी भीड़ रही। खरीदारी करने आए लोग लापरवाह नजर आए। बाजार में सोशल डिस्टेंस का जमकर उल्लंघन हुआ और मंगल बाजार में दुकानों पर सैनिटाइजर और कोरोना संक्रमण से बचाव के इंतजाम नहीं किए गए। इसके अलावा कई लोग बिना मास्क लगाए ही खरीदारी करते हुए नजर आए। यह स्थिति तब है, जब जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
जाम की बनी रही स्थिति
सहारनपुर। मंगल बाजार में घंटाघर से लेकर चौक फव्वारा तक जाम की स्थिति बनी रही। यह हालत तब रहे, जब चौपहिया वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक रही। होमगार्ड, यातायात और थाना पुलिस यातायात सुचारु कराने को पूरे दिन मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन
कोविड के नियमों का पालन न करने वाले लोगों और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जारी है। मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क न लगाने वाले लोगों के चालान भी किए जा रहे हैं। -विनीत भटनागर, एसपी सिटी
शासन और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -सुरेश कुमार सोनी, नगर मजिस्ट्रेट