फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona became the youngest victim

सबसे अधिक युवा बने कोरोना के शिकार

Mon, 20 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Corona became the youngest victim
सहारनपुर। जिले में सोमवार तक कोरोना के 621 मामले सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें सबसे अधिक युवा हैं। चिकित्सा विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 21 से 40 वर्ष की आयु के संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक 351 है।
विज्ञापन

करीब चार माह से कोरोना की जांचें कराई जा रही है। सहारनपुर में किस आयु वर्ग के लोग सबसे अधिक चपेट में आए हैं। इसे लेकर चिकित्सा विभाग ने डाटा तैयार किया है। संक्रमितों में सबसे अधिक संख्या 21 से 40 वर्ष के युवाओं की बताई गई है। दस वर्ष तक के बच्चों पर सबसे कम असर सामने आया है, जिनका प्रतिशत 5.5 है। चिकित्साधिकारियों का मानना है कि बच्चों को लेकर व्यक्ति ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं, साथ ही स्कूल भी बंद हैं। इसी वजह से संक्रमितों में उनकी संख्या सबसे कम है। युवाओं की संख्या अधिक होने की वजह लापरवाही और घरों से बाहर निकलना माना गया है।
विज्ञापन

विभाग से प्राप्त आंकड़ा
आयु वर्ग---------चपेट में आए
00 से 10 वर्ष-----24
11 से 20 वर्ष-----95
21 से 40 वर्ष-----351
41 से 60 वर्ष-----34
61 से अधिक-----59
मरने वालों का प्रतिशत
जिले में कोरोना से अभी तक छह मौतें हुईं हैं। इनमें 40 वर्ष से अधिक आयु का एक व्यक्ति, 50 से अधिक आयु का एक व्यक्ति और 60 से अधिक आयु के चार व्यक्तियों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ का कहना है कि अभी तक सामने आए कोरोना संक्रमितों में सर्वाधिक युवा मिले हैं। युवाओं में संक्रमण केस ज्यादा मिलने की वजह लापरवाही हो सकती है। क्योंकि लापरवाही में ही संक्रमण ज्यादा लोगों को चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed