फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conversion case in Saharanpur: Sadhvi Savita has filed complaint against Nitin and Nipun to SSP

धर्मांतरण प्रकरण: साध्वी ने नितिन और निपुण के खिलाफ एसएसपी को दी तहरीर, मामले में जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

Fri, 22 Oct 2021 12:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Oct 2021 12:32 AM IST
सार

धर्मांतरण मामले में सरकारी गवाह बने नितिन पंत के खिलाफ साध्वी सविता ने तहरीर दी है। बताया गया कि नितिन पंत ने साध्वी पर धमकाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Conversion case in Saharanpur: Sadhvi Savita has filed complaint against Nitin and Nipun to SSP
साध्वी सविता ने एसएसपी को दी तहरीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में धर्मांतरण के मामले में सरकारी गवाह बने नितिन पंत को धमकी देने का मामला लगातार सुर्खियों में है। नितिन पंत ने साध्वी सविता जमुनादास पर धमकाने का आरोप लगाया था। अब साध्वी ने एसएसपी को तहरीर देकर नितिन पंत और निपुण भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साध्वी का आरोप है कि निपुण ने उनसे ठगी की और रुपये वापस मांगने पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम किया है। 

विज्ञापन


शहर में श्री बालाजी घाट पर रह रहे नैनीताल निवासी नितिन पंत ने विश्व अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय सचिव निपुण भारद्वाज के साथ एसएसपी को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि मौलाना कलीम के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए साध्वी सविता दबाव डाल रही हैं। उसे रुपयों का लालच दिया जा रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन


गुरुवार को बेरीबाग निवासी साध्वी सविता जमुनादास ने एसएसपी से मुलाकात कर नितिन पंत और निपुण भारद्वाज के खिलाफ तहरीर दी। साध्वी सविता जमुनादास ने कहा कि निपुण भारद्वाज ने विश्व अखाड़ा परिषद का पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष बनाने के नाम पर उनसे 31 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद उन्हें फर्जी प्रमाणपत्र दिया गया। निपुण से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने नितिन के जरिए झूठी शिकायत कराई है। साध्वी सविता ने ठगी से संबंधित दस्तावेज भी एसएसपी को दिए। मामले में कार्रवाई की मांग की। साध्वी ने कहा कि कोर्ट के माध्यम से भी वह नितिन व निपुण के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील

वहीं, निपुण भारद्वाज का कहना है कि भंडारे और गोशाला के लिए साध्वी सविता जमुनादास ने खुद दान के रूप में 21 हजार रुपये दिए थे। उसकी रसीद भी उन्हें दी गई थी। नितिन पंत ने धमकी मिलने पर खुद ही शिकायत की है। 

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें

दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले से जुड़े दोनों पक्षों के लोगों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed