फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contract Professor was made the Head of the Department, the matter reached the court

संविदा प्रोफेसर को बनाया विभागाध्यक्ष, मामला पहुंचा कोर्ट

Sun, 26 Sep 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Contract Professor was made the Head of the Department, the matter reached the court
सहारनपुर। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज पिलखनी में संविदा के प्रोफेसर को कम्युनिटी मेडिसिन विभाग का अध्यक्ष बना दिया है। यह शासनादेश के विपरीत है। इस मामले को लेकर स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर ने हाईकोर्ट में याचिका डाली है और शासनादेश के उल्लंघन का आरोप प्राचार्य पर लगाया है। वहीं, प्राचार्य पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में डॉ. अमित मोहन वार्ष्णेय स्थायी तौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह झांसी से स्थानांतरित होकर आए हैं। 24 मार्च 2021 को जारी शासनादेश के बिंदू संख्या एक के अनुसार वरिष्ठतम नियमित चिकित्सक को ही विभागाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके बावजूद प्राचार्य ने संविदा पर कार्यरत प्रो. संजीव को विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी।
विज्ञापन

इस पर डॉ. अमित मोहन वार्ष्णेय ने प्राचार्य को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त की। पत्र में डॉ. अमित मोहन वार्ष्णेय ने अन्य विभागों की तरह नियमानुसार विभागाध्यक्ष का कार्यभार देने तथा भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न नहीं करने की मांग की। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर वह न्याय के लिए मामले को लेकर कोर्ट चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए किसी तरह का बयान देने की जरूरत नहीं है। विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी नियमानुसार दी गई है। हम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेंगे।-डॉ. अरविंद त्रिवेदी, प्राचार्य, शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज, पिलखनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed