{"_id":"65493bfde01c16ac8e015a14","slug":"consumers-caught-in-electricity-theft-also-benefit-from-ots-scheme-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-12698-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं को भी ओटीएस योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं को भी ओटीएस योजना का लाभ
Tue, 07 Nov 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं को भी ओटीएस योजना का लाभ मिलेगा। जिले में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 36,967 हैं, जिन पर 99.21 करोड़ रुपये बकाया है। सबसे ज्यादा 6739 देवबंद तो सबसे कम बेहट डिवीजन में 2727 बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता हैं। विद्युत निगम ने एक दिसंबर 2017 से 31 अक्तूबर 2023 तक का आंकड़ा जारी किया है।
सोमवार को घंटाघर स्थित कार्यालय पर अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने एकमुश्त समाधान योजना के फायदे बताएं। एलएमवी एक से लेकर एमएलवी छह तक के घरेलू, वाणिज्यिक, निजी संस्थान, निजी नलकूप वाले उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। सरचार्ज में छूट की दरें अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग-अलग हैं। उपभोक्ता सरचार्ज में छूट के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
बिजली चोरी के प्रकरण में जिन उपभोक्ताओं पर राजस्व निर्धारण किया गया है। उन उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा। एकमुश्त समाधान योजना में जो बकाएदार उपभोक्ता जितना पहले पंजीकरण कराएगा उसको उतना ही ज्यादा लाभ उठाएंगे। योजना में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। इसलिए उपभोक्ता किसी भी विद्युत उपकेंद्र या फिर कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिसके लिए रविवार को भी विशेष रूप से कार्यालय खुले रहेंगे। इस दौरान अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।