फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Consumers are wandering on ration, dealers are not ready to improve

उपभोक्ता राशन को भटक रहे, डीलर सुधरने को तैयार नहीं

Sat, 25 Jul 2020 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Consumers are wandering on ration, dealers are not ready to improve
नकुड़ के जैन चौक पर स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर लगी भीड़। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शासन और प्रशासन के तमाम दावों और निगरानी के बाद भी न तो राशन की कालाबाजारी कम हो पा रही है और न ही राशन वितरण में अनियमितता। सभी पात्रों तक नियमित रूप से खाद्यान्न नहीं पहुंच पा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से अब तक कई बार कार्रवाई के बावजूद राशन डीलर सुधरने को तैयार नहीं हैं। इस साल में अब तक किए निरीक्षणों में 30 से अधिक राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित किए हैं, जबकि 19 डीलरों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में सरकारी राशन वितरण के लिए 1243 दुकानें संचालित हैं। इनमें पांच लाख 85 हजार कार्ड धारक परिवार पंजीकृत हैं। इनके लिए हर वितरण सत्र में 26637 मीट्रिक टन खाद्यान्न आता है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग का दावा है कि हर माह 95 फीसदी से अधिक कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण हो जाता है, लेकिन इसके बाद भी शहर से देहात तक राशन के लिए भटकने वाले उपभोक्ता तहसीलों और जिला मुख्यालय पर पहुंचते रहते हैं।
विज्ञापन

कार्ड होने पर भी नहीं मिला राशन
गंगोह। क्षेत्र के गांव कुंडा कलां निवासी पूरन वाल्मीकि का कहना है कि उसका राशन कार्ड डीलर ने लेकर रख लिया है। उसे छह माह से राशन नहीं मिला है। कभी कुछ बताया जाता है तो कभी कुछ। अंबेहटा के मोहल्ला पासरा निवासी 80 वर्षीय महिला त्रिशला देवी ने बताया कि उसे दो साल से राशन नहीं मिला है। उधर, राशन डीलर लक्ष्मी देवी ने कहा त्रिशला का राशन कार्ड में नाम नहीं है। गागलहेडी के कुछ कार्ड धारकों ने कहा मक्का बांस गांव में जोड़ने के कारण उन्हें कई बार डीलर टरका देता है। राशन के लिए ज्यादा चक्कर काटने पड़ते हैं। तीतरों के गांव बाल्लू निवासी इरफान को तीन माह से राशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायो मैट्रिक मशीन में दिक्कत से काट रहे चक्कर
बेहट। क्षेत्र के गांव कादरपुर के राजन कुमार का कहना है कि उनके गांव में महीने की 20 तारीख को राशन वितरण होना शुरू होता है, लेकिन बायो मैट्रिक मशीन में नेटवर्क की समस्या के चलते राशन लेने ले लिए कई कई दिन चक्कर काटने पड़ते हैं। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव कुराली, इस्लामनगर, शेरपुर, चकवाली, पहांसु, जंधेड़ा, डकरावर, नोरंगपुर, भांकला, घसोती व कस्बे में सभी राशन डीलर 21 जुलाई से सभी कार्ड धारकों को फ्री राशन बांट रहे हैं। यहां कई बार लोगों को बार-बार आना पड़ता है।
कमालपुर में डीलर हो चुका गिरफ्तार
लॉकडाउन के दौरान अप्रैल माह में एसडीएम बेहट दीप्ति देव यादव ने तहसील के गांव शाहपुर और शाहबुद्दीनपुर की उचित दर की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण में धांधली पकड़ते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छुटमलपुर क्षेत्र के गांव कमालपुर के राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शिवपुरी, तल्हेड़ी सहित कई क्षेत्रों में लाइसेंस हुए निरस्त
देवबंद। क्षेत्र में राशन वितरण में धांधली और राशन की कालाबाजारी के मामले में शिवपुरी, तल्हेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों के राशन डीलर के लाइसेंस निरस्त किए हैं। आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्रा ने बताया कि जहां समस्याएं आ रही हैं। वहां कार्रवाई हो रही है। कुछ दुकानों को दूसरे डीलरों से अटैच कराया गया है।

कई बार कम मिलता है राशन
नकुड़ क्षेत्र के दानिश, फरहान, नसीमा सहित अन्य ने बताया कि कई बार डीलर निर्धारित यूनिट से कम राशन देता है। इस तरह की परेशानी कई बार आ चुकी है।
अनियमितताओं पर अब तक की कार्रवाई
कुल किए निरीक्षण - 1234
दर्ज एफआईआर - 13
लाइसेंस निलंबन - 30
लाइसेंस निरस्तीकरण - 19
जब्त प्रतिभूति राशि - 1,28,450 रुपये

राजन कुमार

राजन कुमार- फोटो : SAHARANPUR

परिवार के साथ राशनकार्ड दिखाता तीतरो के गांव बाल्लू का इरफरान

परिवार के साथ राशनकार्ड दिखाता तीतरो के गांव बाल्लू का इरफरान- फोटो : SAHARANPUR

अंबेहटा की त्रिशला देवी

अंबेहटा की त्रिशला देवी- फोटो : SAHARANPUR

पूरन बाल्मीकि

पूरन बाल्मीकि- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed