फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Consultant agency received the survey soon

कंसलटेंट एजेंसी मिली, सर्वे जल्द

Thu, 12 Jan 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के तहत सहारनपुर को नई कंसलटेंट एजेंसी आवंटित हुई है। यह वही एजेंसी है, जिसकी बदौलत कानपुर का चयन हो सका। ऐसे में वर्तमान चरण में सहारनपुर के चयन की उम्मीद बढ़ गई है। कंसलटेंट एजेंसी के अधिकारी इसी महीने सहारनपुर पहुंचकर शहर के सर्वे का काम शुरू करेंगे। सर्वे के बाद ही शहर के विकास का खाका (प्रस्ताव) तैयार होगा, जो पहले राज्य और बाद में केंद्र सरकार की कमेटी के समक्ष पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


योजना के शुभारंभ से शामिल देश के प्रथम 98 शहरों में सहारनपुर भी शामिल रहा है। मगर लचर व्यवस्था और कमजोर प्रस्ताव की बदौलत सहारनपुर योजना के लिए विकसित किए जाने वाले शहरों में अपना नाम दर्ज नहीं करा सका। पहले दो चरणों में सहारनपुर प्रस्ताव बनाने और उसे संशोधित करने का काम किया। प्रदेश स्तर की कमेटी के सामने दोनों बार प्रस्ताव सराहा गया, मगर जैसे ही प्रस्ताव केंद्र सरकार की कमेटी के समक्ष रखा गया तो खारिज कर दिया गया। 
विज्ञापन


नतीजा यह रहा कि तीसरे चरण में किसी नई कंसलटेंट एजेंसी ने सहारनपुर में आने तक में रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में केंद्र सरकार को फिर से पुरानी कंसलटेंट एजेंसी को ही सहारनपुर पर थोपना पड़ा। मगर एजेंसी तीसरे चरण में भी कोई ऐसा कारनामा नहीं करा सकी, जिससे शहर का चयन हो। तीन बार पिछड़ने के बाद नगर निगम अब चौथे चरण के लिए प्रयास कर रहा है। इस चरण में शहरों को वह कंसलटेंट एजेंसी आवंटित की जा रही हैं, जिनकी बदौलत पूर्व में शहरों का चयन हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर को भी नई कंसलटेंट एजेंसी आवंटित कर दी गई है। यह वही एजेंसी है, जो पहले कानपुर के पास थी। गौरतलब है कि कानपुर का चयन दूसरे चरण में ही हो गया था। एजेंसी के अधिकारी इसी महीने शहर पहुंचकर काम शुरू कर देंगे। वह शहर का सर्वे करने के बाद विकास का खाका तैयार करेंगे, जो प्रस्ताव का आधार बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed