फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction work started in Sports College

शुरू हो गया स्पोटर्स कॉलेज में निर्माण कार्य

Thu, 26 Aug 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Construction work started in Sports College
शुरू हो गया स्पोर्ट्स कॉलेज में निर्माण कार्य
विज्ञापन

सहारनपुर। बेहट क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉलेज का रुका हुआ निर्माण फिर शुरू हो गया है। अभी छात्रावास में रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है, जबकि बरसात का सीजन निकलने पर अन्य निर्माण शुरू हो जाएंगे।
वर्ष 2011 में तत्कालीन बसपा सरकार ने सहारनपुर में 87 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की थी। बेहट क्षेत्र में करीब 200 एकड़ भूमि पर फरवरी 2011 में निर्माण शुरू हुआ था। कई भवन बने, लेकिन छात्रावास और खेल मैदान नहीं बन सका। कभी बरसाती नदी के नजदीक होने तो कभी अन्य कारणों से बाधा आती रही। वहीं, 2020 में कॉलेज का निर्माण कार्य पुन: चालू कराने के लिए शासन ने आईआईटी रुड़की से रिपोर्ट बनाने को कहा था, जिससे स्पोर्ट्स कॉलेज और पास के गांव को बरसाती नदी की बाढ़ की चपेट में आने से बचाया जा सके। स्पोर्ट्स कालेज तैयार हो जाने पर इससे ना केवल सहारनपुर, बल्कि मुजफ्फरनगर और शामली सहित कई जिलों की खेल प्रतिभाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

16 करोड़ रुपये हैं निर्माण एजेंसी के पास
इस प्रोजेक्ट के लिए पांच साल पूर्व ही शासन ने पांच करोड़ रुपये जारी किए थे, जो निर्माण एजेंसी के खाते में जमा रहे। इसके बाद छह महीना पहले ही करीब 10 करोड़ रुपये और आ गए। कुल धनराशि पर करीब एक करोड़ रुपये ब्याज भी बन गया, जिसके चलते निर्माण एजेंसी के खाते में कुल 16 करोड़ रुपये इस कार्य के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज का रुका हुआ निर्माण शुरू करा दिया है। फिलहाल छात्रावास में रंगाई - पुताई का कार्य चल रहा है। जैसे ही मौसम साफ होगा, तो अन्य कार्य भी शुरू कराए जाएंगे।
- प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed