फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of three roads started in smart city scheme

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी योजना में तीन सड़कों का निर्माण शुरू

Fri, 04 Aug 2023 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Construction of three roads started in smart city scheme
गढ़ी मलूक में  सड़क व सड़क किनारे पटरी निर्माण कार्य का शुभारंभ कराते नगर विधायक राजीव गुम्बर, पूर
विकास की बात:-
विज्ञापन

- विधायक और पूर्व महापौर ने किया कार्य शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शहर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने महानगर में तीन सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया।
विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि वार्ड नंबर 17 में गढ़ी मलूक की पुलिया से बेहट रोड तक हॉटमिक्स द्वारा सड़क व सड़क किनारे पटरी का निर्माण, राकेश टेंट से भगवती कॉलोनी के पीछे सड़क निर्माण व बेहट रोड़ से चक सराय भारती रोड़ का हॉटमिक्स द्वारा निर्माण कार्य शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार महानगर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, पूरे महानगर में सड़क निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व महापौर संजीव वालिया व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कटिबद्ध है और उसी योजना के अंतर्गत महानगर में अनेक जगहों पर सड़क व नाली निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान प्रेमपाल कटारिया, किशोर शर्मा, विपिन कुमार, राजकुमार कालरा, पार्षद मयंक गर्ग, वीर सेन, पूर्व पार्षद पिंकी गुप्ता, कार्तिक चौहान, संदीप खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed