फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of highway will start on the construction of service road

सर्विस रोड बनने पर शुरू होने देंगे हाईवे का निर्माण कार्य

Sat, 21 Mar 2020 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Construction of highway will start on the construction of service road
सर्विस रोड बनने पर शुरू होने देंगे हाईवे का निर्माण कार्य
विज्ञापन

नागल(सहारनपुर)। लखनौर गांव में एनएच-344 को नागल टपरी मार्ग को जोड़ने की मांग को लेकर धरने के 16वें दिन आयोजित महापंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने दो टूक कहा कि जब तक सर्विस रोड नहीं बनाया जाएगा हाईवे का निर्माण शुरू नहीं होने देंगे। उन्होंने रविवार को जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है।
राकेश टिकैत ने शुगर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आह्वान किया कि किसान खेतों में पसीना बहाए और भीड़भाड़ में जाने से बचे। टिकैत ने कहा कि जब तक यह बीमारी देश से खत्म न हो जाए धरने पर मात्र पांच लोग ही मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि भाकियू ने हमेशा किसान समस्याओं की लड़ाई लड़कर उनका निराकरण कराया है। यह मांग केवल लाखनोर के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि क्षेत्र के 160 गांवों के लिए भी है। इसलिए कंपनी को संपर्क मार्ग बनाना ही होगा। जिलाध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि इस सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है। बिजली विभाग व बैंक किसानों से जबरन वसूली कर रहे हैं। मिलें गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं। इसके लिए भाकियू रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन

महापंचायत की अध्यक्षता उत्तरांचल प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सिंह रोड एवं संचालन अशोक चौधरी व अरुण राणा ने संयुक्त रूप से किया। मेवाराम, जगपाल सिंह, राजपाल सिंह, गुलशन रोड, झबल सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, ऋषि पाल, भगत सिंह, चौधरी राजबल मुंशी, बिरम सिंह, अनिल रोड, जितेंद्र, रियाज उल हक, मेहताब सिंह, अमित गुर्जर, प्रदीप पवार, गौरव चौधरी, अमित मुखिया, धर्मवीर प्रधान, संजय चौधरी, कपिल मुखिया, शेरपाल राणा, मनोज, मुकेश तोमर, ईश्वरचंद आर्य, देशपाल, नाथीराम, पंकज एडवोकेट, पिरथी सिंह, मनीष, रोहतास, बंटी, कुलदीप, अनुज, डॉ राजवीर, केहर सिंह, सोमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed