फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of bridge started at the confluence of Pandhoi and Dhamola

Saharanpur News: पांवधोई व ढमोला के संगम स्थल पर पुल का निर्माण शुरू

Thu, 01 Jun 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge started at the confluence of Pandhoi and Dhamola
सहारनपुर। महानगर में यातायात का सुचारु करने के लिए पांवधोई और ढमोला नदी के संगम स्थल पर उप्र सेतु निगम ने पुल का निर्माण शुरू किया है। यह पुल ढमोला नदी पर राकेश सिनेमाघर और सपना सिनेमाघर के बीच बनेगा। पुल किशनपुरा और खानआलमपुरा को जोड़ेगा। इस पुल के बनने से यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन

महानगर के यातायात को व्यवस्थित करने और सड़कों पर वाहनों का भार कम करने के लिए ढमोला नदी पर नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया था। पुल पांवधोई नदी के अंतिम छोर पर राकेश सिनेमाघर और ढमोला नदी के पूर्व दिशा में सपना सिनेमाघर के बीच ढमोला नदी पर बनेगा। भविष्य में इस पुल की कनेक्टिविटी देहरादून रोड के पुल से भी जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन

8.80 करोड़ में बनेगा पुल
इस परियोजना के लिए 8.80 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। नदी पर यह पुल 79.84 मीटर लंबा बनेगा। इसकी चौड़ाई 12.30 मीटर रहेगी। पुल पर दोनों ओर फुटपाथ भी बनाया जाएगा, ताकि पैदल भी निकलने में राहगीरों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से मिलेगी राहत
ढमोला नदी पर इस पुल के बनने से महानगर में जाम से राहत मिलेगी। पुल इधर किशनपुरा और उधर खानआमलपुरा क्षेत्र को जोड़ेगा। पांवधोई नदी पर दोनों ओर पटरी पर नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसे बेहट रोड पर पुल जोगियान तक बनाया जाएगा। वर्तमान में पांवधोई नदी की बाई ओर की पटरी ढमोला नदी के पास आकर बंद होती है। पुल बनने से बेहट रोड से यातायात पांवधोई नदी की पटरी से होकर इस पुल को पार कर खानआलमपुरा में आकर देहरादून रोड पर पहुंचेगा। जबकि अभी तक देहरादून रोड से बेहट रोड जाने के लिए घंटाघर, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक से होकर जाना पड़ता है।
मार्च तक होगा तैयार
ढमोला नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू करा दिया गया है। पाइल फाउंडेशन का कार्य प्रगति पर है। मार्च 2024 तक पुल का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।
-सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, उप्र सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed