फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Constable Recruitment Exam: Age passed, to get a job, they took 10th-12th again, seven were caught

सिपाही भर्ती परीक्षा : उम्र निकली, नौकरी पाने के लिए दोबारा दसवीं-बारहवीं की, चेकिंग में नौ पकड़े गए

Fri, 30 Aug 2024 09:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 30 Aug 2024 09:35 PM IST
सार

नौकरी की उम्र निकली, तो दोबारा से दसवीं और बारहवीं कक्षा पास की और पहुंच गए पुलिस भर्ती परीक्षा देने। चेकिंग की तो पकड़े गए। 

विज्ञापन
Constable Recruitment Exam: Age passed, to get a job, they took 10th-12th again, seven were caught
पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने पर मेरठ में कचहरी रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर पुलिस ने फर्जी प्रपत्रों के जरिये पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थी पकड़े हैं। इन्होंने दस्तावेजों में अपनी उम्र कम दिखा रही थी। इसी तरह कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने भी ऐसे ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कमेला रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के बायोमेट्रिक हेड ने पुलिस को सूचना दी कि एक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक चेकिंग के दौरान जन्मतिथि के प्रपत्रों में अंतर आ रहा है। आरोपी प्रभात तोमर निवासी तोमर मार्केट किशनपुर बिराल जनपद बागपत के प्रपत्रों को चेक किया तो प्रवेश पत्र में दर्शायी गई जन्मतिथि और आधार कार्ड में अंकित तिथि में अंतर मिला है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नौकरी की उम्र निकल चुकी थी। इसलिए पुन: 2019 में बदली जन्मतिथि के आधार पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसी आधार पर उसने पुलिस भर्ती का फार्म भरा था। बायोमेट्रिक हाजिरी के दौरान परीक्षा देने से पकड़ा गया।

इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज से जितेंद्र सिंह निवासी जरीहा मोहल्ला राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान को पकड़ा गया। इसकी भी नौकरी पाने की उम्र निकल चुकी थी। उसने भी आधार कार्ड अपडेट कराते हुए अपनी जन्मतिथि बदली। इसी आधार पर पुलिस भर्ती परीक्षा का फार्म भरा था।

कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने गिल कॉलोनी स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए प्रशांत कुमार निवासी मैनापूठी थाना सरूरपुर जनपद मेरठ को पकड़ा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी जन्मतिथि 15 जून 1996 है। नौकरी की उम्र निकल चुकी है। उसने जन्मतिथि बदलकर नौकरी पाने को वर्ष 2021 में हाईस्कूल और 2023 में प्राइवेट इंटर की परीक्षा पास की थी। उसने अपना नाम परमजीत रख लिया था, लेकिन पकड़ा गया। इसके अलावा इसी केंद्र से सतीश निवासी बुलंदशहर भी प्रपत्रों में जन्मतिथि बदलवाकर धोखे से परीक्षा देने आया था, लेकिन बायोमैट्रिक चेकिंग के दौरान वह भी पकड़ा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में जन्मतिथि बदलकर पेपर दे रहे तीन अभ्यर्थियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों के आधार कार्ड और मार्कशीट में जन्मतिथि में अंतर था। तीनों के खिलाफ फर्जी कूट-रचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में सुभाष बाजार स्थित बीएवी इंटर कालेज में प्रथम पाली की परीक्षा में चेकिंग के दौरान तीन अभ्यर्थियों की जन्मतिथि संदिग्ध पाई है। अभ्यर्थी प्रशांत कुमार निवासी ग्राम पसियापुरा थाना भगतपुर मुरादाबाद, रणवीर सिंह निवासी ग्राम युसूफा थाना सिवाल कलां बिजनौर और परवेंद्र सिंह निवासी ग्राम जमालपुर बंगर सैदपुरी मेहिचंद थाना नगीना बिजनौर के आधार कार्ड एवं हाईस्कूल की मार्कशीट की जन्मतिथि में अंतर मिला। तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मुजफ्फरनगर में सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जी अभिलेखों के आधार पर नाम बदलकर परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थी पकड़े गए। एक अभ्यर्थी की तबीयत खराब हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। नोडल अधिकारी एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि एसडी इंटर कॉलेज के ब्लॉक ए के परीक्षा केंद्र पर बागपत के खेकड़ा निवासी अभ्यर्थी मनीष कुमार को जांच में पकड़ा गया। वह दो बार हाईस्कूल की परीक्षा दे चुका था, जिसके चलते मुकदमा दर्ज कराया गया है। सनातन धर्म इंटर कॉलेज बुलंदशहर के चौला निवासी समीर सोलंकी को बायोमैट्रिक जांच में पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि समीर अपने गांव के ही हरेंद्र का नाम प्रयोग कर परीक्षा देने आया था। आरोपी ने बताया कि ओवरएज हो जाने के कारण यह कदम उठाया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed