{"_id":"6171b6a0395be3552313589f","slug":"constable-misbehaved-with-bjp-worker-saharanpur-news-mrt5616828186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाजपा के बूथ अध्यक्ष के साथ एक सिपाही ने अभद्रता कर दी। भाजपा नेताओं ने इस पर नाराजगी जताते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर जट्ट निवासी सुदेश कुमार भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। सुदेश ने बताया कि उनके ही गांव के एक व्यक्ति ने तीन माह पूर्व जब मकान निर्माण कराया तो उसके माध्यम से सैटरिंग वाले से सीढ़ी किराये पर मंगाई थी। इसके बाद उसने सीढ़ी नहीं दी और न किराया अदा किया। बृहस्पतिवार शाम सुदेश ने उस व्यक्ति से सीढ़ी वापस करने और किराया देने को कहा। इसको लेकर विवाद हो गया, जिस कारण सुदेश ने पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार कोतवाली से एक सिपाही मौके पर पहुंचा। आरोप है कि सिपाही ने सुदेश के साथ ही अभद्रता कर दी। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री राहुल झांब और हितेश सहित अन्य कार्यकर्ता चंद्रनगर चौकी पर पहुंचे और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पता लगने पर सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी भी चौकी पर पहुंचे और भाजपाइयों को मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।