{"_id":"670058c439c50e30500e5d17","slug":"constable-attacked-with-iron-rod-and-sticks-three-arrested-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-133046-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सिपाही पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सिपाही पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला, तीन गिरफ्तार
Sat, 05 Oct 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर एक ढाबे के पास कार सवार कुछ लोगों ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने कुछ देर बाद ही घेराबंदी करते हुए मानकमऊ से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामला बृहस्पतिवार की देर रात का है। अंबाला रोड पर थाने से करीब 200 मीटर दूर ढाबे के बाहर खाना खाने से पहले कार में कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। आसपास में एक प्राइवेट अस्पताल भी है। इसी दौरान सामने से एक प्राइवेट एंबुलेंस आई, जिसे अस्पताल जाने के लिए रास्ता नहीं मिला। वहां से गुजर रहे सिपाही हरिसेन ने कार को हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। कार सवार लोगों ने सिपाही पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। जिससे सिपाही बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गए और रॉड व डंडों को मानकमऊ नहर में फेंक दिया। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सिपाही के साथ मारपीट करने वाले सुशांत पुत्र निर्मल निवासी मोहल्ला भगवती कॉलोनी, मोहन लाल पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी लखनौती और अमित गोयल पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला शंकरपुरी को मानकमऊ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बताया कि नशा अधिक होने पर सिपाही के साथ मारपीट की गई।