फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conspiracy to Honeytrap the Deputy CMO

Saharanpur News: डिप्टी सीएमओ को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश

Wed, 06 May 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 06 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to Honeytrap the Deputy CMO
सहारनपुर। जिले में अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच नया मामला सामने आया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन ने एक व्यक्ति पर सील क्लीनिक खुलवाने का दबाव और हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस मामले में जनकपुरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन ने तहरीर देकर बताया कि नोडल अधिकारी अपंजीकृत चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। शिकायत पर बेहट रोड स्थित स्टार पैलेस के सामने संचालित डॉ. यासमीन राव के क्लीनिक की जांच की गई थी। 16 फरवरी को नोटिस जारी कर अभिलेख मांगे गए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी बीच एक अन्य व्यक्ति ने पहले कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। इसके कुछ दिन बाद ही उसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर क्लीनिक को अनधिकृत बताकर खबरें वायरल कर दीं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी शिकायत की। 15 अप्रैल को डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन ने देहात कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर डॉ. यासमीन राव के क्लीनिक पर छापा मारा। अभिलेख न मिलने पर क्लीनिक को सील कर दिया। नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे गए। आरोप है कि इरशाद मुंडन नाम के व्यक्ति ने क्लीनिक की सील खुलवाने का दबाव बनाया। डिप्टी सीएमओ ने रंगदारी मांगने और धमकी देने के भी आरोप लगाए। जनकपुरी पुलिस ने इरशाद मुंडन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- 20 अप्रैल को भेजा महिला का वीडियो
डिप्टी सीएमओ के मुताबिक, 20 अप्रैल को एक चिकित्सक के जरिए उन्हें एक वीडियो भेजा गया, जिसमें महिला उन पर 50 हजार रुपये मांगने और अनुचित संबंध बनाने का आरोप लगा रही है। आरोप है कि यह वीडियो साजिश के तहत तैयार कराया गया, ताकि उन पर दबाव बनाया जा सके। महिला की वास्तविकता की जांच कराने की मांग की है।

--------
डिप्टी सीएमओ की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिस महिला की वीडियो वायरल की जा रही है, उसका भी पता लगाया जा रहा है।

- मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed