फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congressmen raised problems of parents and lawyers

कांग्रेसियों ने उठाई अभिभावकों और वकीलों की समस्याएं

Fri, 07 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congressmen raised problems of parents and lawyers
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेसियों ने छात्रों, अभिभावकों और वकीलों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने छह सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी और महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल और लॉकडाउन की वजह से छात्रों की चार माह की फीस माफ की जाए। मान्यता और गैर मान्यता प्राप्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आठ हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से सहायता की जाए। बच्चों की नए साल की पाठ्य पुस्तकों और ड्रेस में बदलाव न किया जाए। कोरोना की वजह से वकीलों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसलिए उनको भी प्रतिमाह दस हजार रुपये की सहायता की जाए। इसके अलावा मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की आर्थिक मदद की जाए। इस दौरान नसीब खान, विनोद चौधरी, मनीष त्यागी, सुशील चौधरी, मजाहिर राणा, प्रवीण चौधरी, नसीब खान, शमशाद, नौशाद सलमानी, अशोक सैनी, शीला चक्रवर्ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed