फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congressmen protest, pasted memorandum on DM's name plate

Saharanpur News: कांग्रेसियों का प्रदर्शन, डीएम की नेम प्लेट पर चस्पा किया ज्ञापन

Sat, 12 Apr 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest, pasted memorandum on DM's name plate
सहारनपुर। पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। किसी अधिकारी के कलक्ट्रेट में नहीं मिलने पर उन्होंने जिलाधिकारी की नेम प्लेट पर ही ज्ञापन चस्पा कर दिया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने निजी स्कूलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि निजी स्कूल संचालक पूरी तरह मनमानी पर उतारू हैं। न सिर्फ फीस वृद्धि में मनमानी हो रही है, बल्कि यूनिफॉर्म, किताब, स्टेशनरी आदि खरीद में वह मोटा कमीशन लेकर अभिभावकों की जेबों पर डाका डाल रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अभिभावक आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं, लेकिन सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों को इससे मतलब नहीं है। उनका कहना है कि यदि स्कूलों की मनमानी बंद नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन चलाएगी। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी के नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनकी नेम प्लेट पर ज्ञापन चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में वरुण, इमरान कुरैशी, अशोक सैनी, गुलफाम, अनिकेत कुमार, वीरसैन, गणेश दत्त शर्मा, नरेंद्र शर्मा, शहजाद, नसीम खान, नीरज मलिक, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed