फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congressmen protest, pasted memorandum on DM's name plate

Saharanpur News: आम की होगी बंपर पैदावार, शासन से मांगे 10 लाख फ्रूट बैग

Sat, 12 Apr 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest, pasted memorandum on DM's name plate
सहारनपुर। उद्यान विभाग ने निर्यात योग्य आम के उत्पादन की कवायद शुरू कर दी है। इस बार जिले में आम की बंपर पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए बागवानों को अनुदान पर फ्रूट कवर बैग दिए जाएंगे। उद्यान विभाग ने निदेशालय से 10 लाख फ्रूट कवर बैग की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले से बड़ी मात्रा में आम का दुनिया के कई देशों में निर्यात होता है। निर्यात के लिए आम को मंडी समिति परिसर स्थित मैंगो पैक हाउस में प्रोसेस किया जाता है। निर्यात के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त आम की आवश्यकता होती है। बारिश होते ही आम में फंगस लगने से कालापन आ जाता है। फल मक्खी भी आम की क्वालिटी को खराब कर देती है। इससे निर्यात योग्य आम तैयार नहीं हो पाते।
विज्ञापन

इसके चलते कृषि वैज्ञानिक बागवानों को फ्रूट कवर बैग लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। कई बागवानों ने अपने बागों में इस तकनीक का प्रयोग कर भी रहे हैं। फ्रूट कवर बैग को पेड़ पर आम के छोटे-छोटे फलों पर बांध दिया जाता है, जिससे न सिर्फ फलों को फंगस, कीट और रोगों से बचाने में मदद मिलती है, बल्कि उच्च गुणवत्तायुक्त आम का उत्पादन भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed