{"_id":"5f63a9f18ebc3e7493025a6a","slug":"congressmen-performed-protest-by-taking-out-a-funeral-procession-saharanpur-news-mrt5018332158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने शवयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने शवयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय से शवयात्रा निकालते कांग्रेसी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर युवा विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए शवयात्रा निकालकर पुतले को आग के हवाले किया। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय से जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने देश में बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकारों को दोषी ठहराते हुए युवा विरोधी नीतियों की शव यात्रा निकाली। रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम चौक पर पुतले को आग के हवाले किया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। चौधरी मुजफ्फर अली व प्रवीण चौधरी ने कहा कि देश में व्यापारी, किसान, मजदूर, कारीगर, युवा सहित सभी वर्गों के नागरिक भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान हैं। पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी वर्तमान में अपने उच्चतम स्तर पर है, जिसकी जिम्मेदार सिर्फ भाजपा सरकारें हैं।
उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया व एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने केंद्र सरकार की नीतियों की भर्त्सना करते हुए सरकारों को युवा एवं किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील चौधरी अंबोली, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक सैनी, सेवादल जिलाध्यक्ष अध्यक्ष इमरान कुरैशी, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल, कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, मनीष त्यागी, अशोक जैन, अमरदीप जैन, अब्दुल कादिर मौजूद रहे।

रेलवे स्टेशन के नजदीक युवा विरोधी नीतियों के पुतले को आग के हवाले करते कांग्रेसी।- फोटो : SAHARANPUR