फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congressmen clash with police over burning effigy of former Union minister, uproar

Saharanpur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंकने को कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक, हंगामा

Thu, 01 Aug 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Congressmen clash with police over burning effigy of former Union minister, uproar
सहारनपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक होने के साथ हंगामा हो गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कोर्ट रोड से जीपीओ रोड पर पुतला फूंकने के लिए जा रहे थे। वह जब मुख्य डाकघर के नजदीक पहुंचे और पुतले को आग के हवाले करने की कोशिश तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और हाथापाई हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध जताने का सभी को अधिकार है। भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। कांग्रेस ही जनता की आवाज उठाती है। इस दौरान गणेश दत्त शर्मा, गौरव वर्मा, प्रवीण चौधरी, अक्षय चौधरी, नरेंद्र शर्मा, चंद्रजीत सिंह निक्कू, धर्मपाल जोशी, धर्मवीर जैन, नीरज कपिल, अमरदीप जैन, गुलशेर अल्वी, अनुज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed