फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congressmen celebrate Victory Day

कांग्रेसियों ने मनाया विजय दिवस

Thu, 17 Dec 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrate Victory Day
महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर विजय दिवस मनाते शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेसियों ने 49 वां विजय दिवस मनाया और ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने ध्वजारोहण कर 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि 1971 में पाकिस्तान को भारतीय सेना ने हराकर उसके दो टुकड़े कराकर बांग्लादेश बनवाया। देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लिए गए कड़े फैसलों को याद करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। इस युुद्ध में शहीद हुए सहारनपुर के तीन वीर सपूतों को भी याद किया गया। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा व जिला महासचिव मनीष त्यागी ने कहा कि इंदिरा गांधी की कूटनीति व भारतीय सेनाओं के पराक्रम की बदौलत ही आज हम विजय दिवस मना रहे हैं। इस दौरान आरिफ खान, इमरान कुरैशी, मनीष त्यागी, सुरेंद्र मनीनवाल, गुलफाम अंसारी, अक्षय कुमार, नसीब खान मौजूद रहे।

उधर, महानगर कार्यालय महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व मंडलीय प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। वरुण शर्मा ने कहा कि 1971 के सैनिक पराक्रम को आज भी दोहराया जा सकता है, लेकिन इसके लिए अपर्याप्त सरकारी इच्छाशक्ति कहीं ना कहीं बाधक बनी हुई है। देश को चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर दिनों दिन घुसपैठ और युद्ध विराम उल्लंघन की स्थितियों को झेलना पड़ रहा है। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व मंडलीय प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, पीसीसी सदस्य धर्मपाल जोशी ने कहा कि पाकिस्तान के दो टुकड़े कर अलग राज्य बनाने पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को भी शत शत नमन करते हैं। इस दौरान विशाल जायसवाल, विक्रम चंदेल, मो. आसिफ खान, अमरदीप जैन, नीरज कपिल, सचिन वर्मा, सतीश शर्मा, राजीव सोनकर, अर्चित जैन, सुरेंद्र गुप्ता, संतोष मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर विजय दिवस पर ध्वजारोहण करते कांग्रेसी

जिला कांग्रेस कार्यालय पर विजय दिवस पर ध्वजारोहण करते कांग्रेसी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed