फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress workers protested against paper leak and inflation, took out a bike rally

Saharanpur News: पेपर लीक और महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का हल्ला बोल, निकाली बाइक रैली

Sun, 07 Jun 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against paper leak and inflation, took out a bike rally
कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय से बाइक रैली निकालते कांग्रेस पदाधिकारी। 
-प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। पेपर लीक और महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने हल्ला बोल कार्यक्रम चलाया। इसके तहत पहले बाइक रैली निकाली। उसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग की। महंगाई के विरोध में भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बाइक रैली से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद बाइकों पर सवार होकर रेलवे स्टेशन, जीपीओ रोड, कचहरी पुल, कोर्ट रोड से होते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि जिस तरह से नीट की परीक्षा को रद्द किया गया। उससे लाखों अभ्यर्थियों का मनोबल टूट गया है और साल खराब हुआ है।
विज्ञापन

कई अभ्यर्थियों ने व्यवस्था से आहत होकर आत्महत्या तक कर ली। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार हैं। उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि आज का आंदोलन बढ़ती महंगाई के खिलाफ भी है। गैस से लेकर पेट्रोल डीजल की महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि जनता मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो गई है। जनहित में न्याय की आवाज बुलंद करके संघर्ष करना कांग्रेस की संस्कृति है। संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सचिव प्रवीण चौधरी, राहत खलील, अरविंद पालीवाल, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, नितिन शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। सभी ने नीतियों का विरोध किया। इस अवसर पर चंद्रजीत सिंह निक्कू, श्वेता सैनी, सत्यम, संयम भूरियान, इमरान कुरैशी, अक्षय कुमार, अमनदीप कौर, तान्या, अतुल शर्मा, चिराग मित्तल, मुकुल आदि रहे।

कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय से बाइक रैली निकालते कांग्रेस पदाधिकारी। 

कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय से बाइक रैली निकालते कांग्रेस पदाधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed