फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress's Mavia Ali won forks compitition

कांटे के मुकाबले में कांग्रेस के माविया अली जीते

Wed, 17 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 17 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
देवबंद विधानसभा के उपचुनाव में कांटे के मुकाबले में मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी माविया अली विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की मीना सिंह राणा को 3,559 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन


भाजपा के रामपाल सिंह पुंडीर को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस ने 27 साल बाद देवबंद विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई है।

मंगलवार की सुबह आठ बजे से जेवी जैन डिग्री कॉलेज में मतगणना शुरू हो गई। 23 चक्र तक चली मतगणना में मुकाबला बेहद कांटे का बना रहा।

राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हुए देवबंद सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। कांग्रेस के माविया अली 51,012 मतों के साथ विजयी हुए। सपा की मीना सिंह राणा 47, 453 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन


भाजपा के रामपाल सिंह पुंडीर 45,513 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विनोद तेजियान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 16,802 मत पाने में सफल रहे। बाकी मैदान में उतरे आठ प्रत्याशी पांच हजार मतों का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद नजदीकी मुकाबले में 21 राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी माविया अली ने अविजित बढ़त बना ली थी। मतगणना पूरी होने के बाद डीएम पवन कुमार ने विजयी प्रत्याशी माविया अली को प्रमाण पत्र दिया। मतगणना के दौरान एसएसपी आरपी सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed