फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress protest against Modi government

Saharanpur News: मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 06 Feb 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against Modi government
कोर्ट रोड स्थित स्टेट बैंक पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी
सहारनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिंडनबर्ग एजेंसी के खुलासे में अदानी ग्रुप पर लगे लूट व घोटालों के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर स्टेट बैंक के पास प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज यह बात स्पष्ट हो गई की ये घोटाले सरकारी संरक्षण के चलते ही संभव हुए। उन्होंने पूरे घोटाले की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति से कराए जाने की मांग की। आरोप लगाया कि सरकार आज भी जनता को अंधेरे में रखते हुए जांच से भाग रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम एवं एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी व अशोक सैनी ने अपने संबोधन में भाजपा की सरकार को निवेशकों के हितों पर कुठाराघात करने वाली सरकार बताया। प्रदर्शन करने वालों में उमा भूषण, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, मनीष त्यागी, नरेंद्र शर्मा, सचिन कंबोज, धर्मपाल जोशी, अजय त्यागी, संजय पंवार, नवाब अली, ओमपाल डंकोवाली, अमरदीप जैन, सतपाल बर्मन, अशोक जैन, अशोक शर्मा, धर्मवीर जैन, गणेश दत्त शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed