फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress protest against inflation and unemployment

महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against inflation and unemployment
कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भाजपा सरकारों पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है। इसके पश्चात राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनता के सरोकार से कोसों दूर हैं। केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता को महंगाई की आग झोंक दिया है। देश के युवाओं के भविष्य को बेरोजगारी के अंधकार में धकेल दिया गया, जबकि बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस देश को महंगाई व बेरोजगारी के अभिशाप से मुक्त कराने के लिए संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव सत्यम भूरिया सैनी, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, गणेश दत्त शर्मा, एआईसीसी जावेद साबरी, कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, वीरसैन उपाध्याय, रणबीर चौधरी, धर्मपाल जोशी, सचिन वर्मा, इकराम खान, फाजिल हसन,सतपाल बर्मन, ओम प्रकाश शर्मा, नसीब खान, पंडित सुनील शर्मा, दुष्यंत राणा, वतन सिंह राणा, तंजीम सिद्दीकी, शहजाद उस्मानी, नकुल सिरोही, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, अरविंद उपाध्याय, मधु सहगल, मनीष सहगल, चौधरी गय्यूर, जफर ख्वाजा, शहजाद उस्मानी, मुरसलीन, मोहम्मद आसिफ खान, विक्रम चंदेल, नीरज कपिल, सौरभ भारद्वाज, गुलशेर अल्वी, यूनुस सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगे पूरी न होने पर देंगे धरना
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं की समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष सुलेख चंद व जिला मंत्री ईश्वर पाल कश्यप ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांग लंबे समय से लंबित पड़ी है। इसको लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन भेजा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी के विरोध में आठ अगस्त को विकास भवन में सांकेतिक धरना दिया जाएगा। अगर समस्याओं का समाधान न हुआ तो इसी दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed