फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress MP Imran Masood played Holi with party workers, Maulanas gets angry

सियासत: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली, उलमा भड़के,कहा-ये गैर मजहबी परंपरा

Sat, 15 Mar 2025 07:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद/ सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद/ सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 15 Mar 2025 07:39 PM IST
सार

पार्टी के हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते ही कांग्रेस सांसद इमरान मसूद माैलानाओं के निशाने पर आ गए हैं। माैलानाओं का कहना है कि यह इस्लामी नजरिए से गलत है। पढ़ें आखिर क्या बोले माैलाना।

विज्ञापन
Congress MP Imran Masood played Holi with party workers, Maulanas gets angry
होली खेलते सांसद इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद में होली पर्व पर हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलने के मामले में सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद उलमा के निशाने पर आ गए हैं। उलमा ने कहा है कि एक मुसलमान को शरीयत के हिसाब से चलना चाहिए। गैर मजहबी परंपराओं को अपनाना इस्लामी नजरिये से गलत है। 
विज्ञापन

ऑनलाइन फतवा विभाग के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि इस्लाम धर्म में गैर इस्लामी कार्यों को करने की सख्त मनाही है। इस तरह की इस्लाम विरोधी कार्य करना सरासर गलत है। शरीयत में कहीं भी इस प्रकार छूट नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस्लाम में सभी धर्म का सम्मान बताया गया है, लेकिन भाईचारा बनाने के ओर बहुत से रास्ते हैं।  इस तरह का अमल इस्लाम विरोधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा का कहना है की भाईचारा बनाने के और भी बहुत तरीके हैं और बहुत से रास्ते हैं। गैर मजहबी परंपराओं को अपनाना गलत है। इससे तौबा करनी चाहिए।



होली नफरत को जलाने का त्योहार : इमरान मसूद
सांसद इमरान मसूद ने अपने घर पर समर्थकों के साथ होली का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में पहली बार प्यार के रंगों में नफरत के रंग ढूंढे जा रहे हैं। हमने होली में नफरत को जलाकर ही रंगों का त्योहार मनाया है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि यह जिला और देश गंगा जमुनी तहजीब का गवाह रहा है। यहां पर हम सभी अपने-अपने त्योहार भाईचारे और सौहार्द के बीच मानते हैं। वह दीपावली पर अपना घर भी सजाते हैं। इस देश को नफरत की आग में झोंका जा रहा है। हम सब को मिलकर इस देश की संस्कृति को बचा कर रखना है। सभी एक दूसरे के मजहबों का सम्मान करते हैं। नफरत खत्म होनी चाहिए। यही होली के त्योहार का संदेश है। उन्होंने कहा कि अल्लाह और खुद के बीच में मुझे किसी के प्रमाण की जरूरत नहीं है, जिन्हें जो बयान देना हैं देते रहें। ऐसे लोगों का मुझे कोई जवाब नहीं देना। मेरे खिलाफ कुछ करते हैं तब जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed