फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress MLA Naresh Saini joins BJP and Masood Akhtar joins SP

कांग्रेस विधायक नरेश सैनी भाजपा और मसूद अख्तर सपा में शामिल

Wed, 12 Jan 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA Naresh Saini joins BJP and Masood Akhtar joins SP
- जिले में कांग्रेस का लगा तकड़ा झटका
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में नामांकन से पहले ही जनपद में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जनपद के दोनों कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। प्रदेश की एक नंबर बेहट विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। वो अब बेहट से भाजपा के टिकट के दावेदार बन गए हैं। बुधवार को ही कांग्रेस के सहारनपुर देहात सीट से विधायक मसूद अख्तर भी कांग्रेस का साथ छोड़ कर सपा की साइकिल पर सवार हो गए। इससे पूर्व चार दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे पूर्व विधायक इमरान मसूद भी कांग्रेस को छोड़ सपा में शामिल हो गए थे।

बेहट सीट से गत चुनाव में नरेश सैनी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ कर विधायक बने थे। वो बेहट से ही पुन: चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद लगातार बदल रहे राजनीतिक परिदृश्य में बुधवार को अचानक वो भाजपा में शामिल हो गए। नरेश सैनी ने बुधवार को लखनऊ में दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बुधवार को ही देहात सीट से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने भी कांग्रेस छोड़ कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व विधायक इमरान मसूद के कांग्रेस छोड़ कर सपा में जाने के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चाएं होने लगी थीं कि विधायक मसूद अख्तर भी सपा में शामिल होंगे। वो लखनऊ में इमरान मसूद के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले और सपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनवाने के लिए वो सपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed