{"_id":"679fbcef4fc57bffd30fe9d4","slug":"congress-leaders-nose-cut-by-chinese-manjha-got-12-stitches-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-141736-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चीन के मांझे से कटी कांग्रेस नेता की नाक, लगे 12 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चीन के मांझे से कटी कांग्रेस नेता की नाक, लगे 12 टांके
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र निवासी एवं कांग्रेस नेता की चीन के मांझे से नाक कट गई। उनकी नाक पर 12 टांके आए हैं।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के खान आलमपुरा निवासी एवं कांग्रेस नेता आजम अंसारी रिश्तेदारी में जाते समय रास्ते में चीनी मांझे की चपेट में आ गए। मांझा उनकी नाक के नीचे से ऊपर तक काटते हुए निकल गया। नाक पर गहरी चोट आई। खून बहने लगा। यह देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने युवक को अस्पताल में भिजवाया। युवक की हालत देखकर चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने नाक में 12 टांके लगाने पड़े। युवक की हालत ठीक बताई जा रही है।
चीन के मांझे की बिक्री न हो, इसके लिए पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रयास किए। इसके बावजूद लोग नहीं माने और बिक्री जारी रही। लोगों ने भी खरीदारी की। पतंग कटने से मांझा सड़कों पर आया, जिसकी चपेट में बाइक सवार और पैदल चलने वाले भी आ रहे हैं।