फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress leader Chaudhary Muzaffarnagar Ali said that government should fulfill all demands of farmers, Priyanka had raised her voice in movement

कांग्रेस ने कहा: किसानों की सभी मांगों को पूरा करे सरकार, आंदोलन में प्रियंका ने बुलंद की थी आवाज

Sat, 20 Nov 2021 10:25 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 10:25 PM IST
सार

सहारनपुर में चौधरी मुजफ्फरनगर अली ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों का पहले दिन से कांग्रेस विरोध करती आई है।  इस ऐतिहासिक दिन को कांग्रेस किसान विजय दिवस के रूप में मना रही है।

विज्ञापन
Congress leader Chaudhary Muzaffarnagar Ali said that government should fulfill all demands of farmers, Priyanka had raised her voice in movement
कांग्रेस संकेत - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा के बाद शनिवार को यूपी के सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान विजय दिवस मनाया। गुरुद्वारा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फरनगर अली ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों का पहले दिन से कांग्रेस विरोध करती आई है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब से ट्रैक्टर यात्रा निकाली और किसानों की लड़ाई को पुरजोर तरीके से लड़ा है। इसी तरह आंदोलन में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों की आवाज को बुलंद किया। इसलिए प्रधानमंत्री को तीनों कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस ऐतिहासिक दिन को कांग्रेस किसान विजय दिवस के रूप में मना रही है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि किसानों की सभी मांगे पूरी होनी चाहिए। एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी दी जाए। प्रधानमंत्री पहले ही यह फैसला ले लेते तो 700 किसान शहीद न होते। कहा कि कांग्रेस किसानों की हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि सड़क से संसद तक कांग्रेस कार्यकर्ता सरकारों की गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे। जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed