फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress engaged in strengthening the booths

Saharanpur News: बूथों को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

Mon, 28 Nov 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Congress engaged in strengthening the booths
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ को मजबूत करने में जुटे हैं। इसके तहत बूथ समिति में हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को शामिल कर जातीय समीकरण का तालमेल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर जल्द कांग्रेस राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के शीर्ष नेता भी सहारनपुर में आकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथों को मजबूत करने में जुटे हैं, इसके साथ ही लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है। इसके अलावा आगामी दिनों बूथ समिति के पदाधिकारी घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। इसको लेकर पार्टी हाईकमान की ओर से निर्देश मिल हैं। जातीय समीकरण का तालमेल बैठाकर बूथ समितियां बनाई जा रही हैं, जिसमें प्रत्येक वर्ग के कार्यकर्ताओं को शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा की दे रहे जानकारी
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भी कार्यकर्ता लोगों को अवगत करा रहे हैं। इस यात्रा को सफल बनाने की कवायद की जा रही है। लोगों को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ने की जुगत में कांग्रेसी जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी कर चुके समीक्षा
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी नगर निकाय चुनाव को लेकर सहारनपुर आकर समीक्षा कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनाव की तैयारियों जुटने के साथ ही जीत का मंत्र दिया था।

पार्टी पूरे दमखम के साथ नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। बूथ समितियों को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।---गणेश दत्त शर्मा, जिला प्रवक्ता, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed